Revealing: Girls used to have Relationships in Brahmakumaris
आपस में 'संबंध' बनाती हैं 'ब्रह्माकुमारियां' : शर्मनाक कहानी, पीड़िता की जुबानी!
बात अक्टूबर 2012 की है। जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज की एक छात्रा प्रतिमा कुमारी (बदला हुआ नाम) ने आरोप लगाया था कि धार्मिक संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के इंदौर स्थित हॉस्टल में उसका शारीरिक शोषण किया गया था। लड़की ने यहां तक खुलासा किया था कि संस्था के हॉस्टलों में लड़कियां आपस में भी यौन संबंध बनाती हैं और उसे भी इसके लिए मजबूर किया जाता था। ऐसा नहीं करने पर उसे शारीरिक-मानसिक तौर पर प्रताडि़त किया जाता था।