Dacoity at Brahmakumumari Centre
Centre in charge badly injured by dacoits and looted Rs 5.65 lakhs + costly items
Centre Name : Gundba (Uttar Pradesh)
Centre in charge badly injured by dacoits and looted Rs 5.65 lakhs + costly items
Centre Name : Gundba (Uttar Pradesh)
ब्रह्माकुमारियों को बंधक बना डकैती
गुडंबा के आश्रम में संचालिका को लहूलुहान कर ले गए
5.65 लाख व कीमती सामान
अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ। गुडंबा के ब्रह्माकुमारी आश्रम में बुधवार आधी रात के बाद पांच नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोला। आश्रम की दो संचालिकाओं को बंधक बनाने के बाद बदमाश तिजोरी और दानपात्र तोड़कर 5.65 लाख रुपये नकद, चांदी के बर्तन और कीमती सामान बटोर ले गए। विरोध पर बदमाशों ने एक ब्रह्माकुमारी के सिर पर तमंचे से वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह सूचना के बाद डीआईजी, एसएसपी, एएसपी ट्रांसगोमती समेत तमाम पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक एक्सपर्ट, डॉग स्कवाएड और सर्विलांस सेल की मदद से पुलिस बदमाशों का पता लगा रही है। देर रात चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
गुडंबा मेें फूलबाग कॉलोनी के निकट बहादुरपुर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नाम से आश्रम है। आश्रम से जुड़े करीब डेढ़ सौ सदस्यों को इसमें अध्यात्म, योग और ध्यान की दीक्षा दी जाती है। बुधवार शाम साढ़े सात बजे सभी सदस्य योग एवं ध्यान करने के बाद अपने-अपने घर चले गए। इसके बाद आश्रम की संचालिका मालती और रीता ने मुख्य प्रवेश द्वार में इंटरलॉक लगा दिया। खाना खाने के बाद रात करीब साढ़े दस बजेे दोनों प्रथम तल पर अपने कमरे मेें सोने चली गई थीं।
तब भगवान कहां थे, जब फर्जी लूट में जेल भेजा था ः डकैत
ईश्वर का पैसा है, फलेगा नहीं ः साध्वी मालती
असुरक्षित राजधानी
बातचीत में मिले अहम सुराग
15 मिनट ः साध्वी आस्था का हवाला देती रहीं, डकैत खिल्ली उड़ाते रहे
•साध्वी मालती बहन ने कहा-तुम लोग मंदिर में खड़े हो। जो पैसा लूटने आए हो, वो ईश्वर का है। यह फलेगा नहीं। प्रभु तुम लोगों को कभी माफ नहीं करंेगे।
•साध्वी ने फिर भी हिम्मत नहीं हारी कहा- अभी देर नहीं हुई है। तुम आश्रम आओ अध्यात्म योग से तुम्हें अच्छाई की राह दिखाई जाएगी।
डीआईजी ने खोजा बदमाशों के भागने का रास्ता
घटना की सूचना के बाद एएसपी ट्रांसगोमती दिनेश यादव, सीओ गाजीपुर दिनेश पुरी, एसओ गुडंबा, क्राइम ब्रांच की टीम समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घंटे भर की छानबीन के बाद भी उनके हाथ कुछ नहीं लगा। अफसर लोगों से पूछताछ करने में ही समय व्यर्थ करते रहे। वहीं डीआईजी आरके चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाई और खुद छानबीन करने लगे। घर के बगल में एक खाली प्लाट की दीवार पर लगी कुछ ईंट देखी। यह वही रास्ता था, जिसे डाका डालने के बाद बदमाशों ने इस्तेमाल किया था। इस मामले में चार बदमाशों को हिरासत में लिया गया है।
•बदमाश चिढ़ गए। एक ने कहा प्रवचन बंद करो। यह बताओ चाबियां और तिजोरी कहां है? इसी बीच एक ने आलमारी की तिजोरी ढूंढ़ ली।